Published On : Mon, Jul 21st, 2014

कलमेश्वर : विद्यार्थियों को पुरस्कार, वरिष्ठ नागरिकों का सत्कार

Advertisement


लिंगा में 104 वर्षीय पूर्व पं.स. सदस्य अंजनाबाई का भी हुआ सत्कार


कलमेश्वर

satkaar  (1)
कलमेश्वर तालुका के ग्राम लिंगा स्थित जिला परिषद शाला में कर्मवीर भाऊराव मोहोड़ की पुण्यतिथि के मौके पर शाला के गुणवंत विद्यार्थियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया. साथ ही गांव के वरिष्ठ नागरिकों का शाल-श्रीफल देकर सत्कार भी किया गया. इस कार्यक्रम का आकर्षण थीं 104 वर्षीय पूर्व पंचायत समिति सदस्या अंजनाबाई झोटिंग, जिनका इस अवसर पर सत्कार किया गया.

कार्यक्रम में बोलते हुए जिला परिषद सदस्य और गुट नेता मनोहर कुंभारे ने कहा कि आज जब अंग्रेजी स्कूलों का वर्चस्व हर जगह नजर आता है, तब भी लिंगा के इस जिला परिषद स्कूल में 200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. यह इस शाला और गांव के लिए विशेष योगदान देने वाले भाऊराव मोहोड़ के आशीर्वाद का ही परिणाम है.

satkaar  (2)
कार्यक्रम में पं. स. सभापति वैभव धोंगे, उपसभापति नरेंद्र पालटकर, किशोर मोहोड़, आशीष सौदागर, बैसवार सर, दिनेश जोशी, आदेश मोहोड़, पिंटु निंबालकर, सरपंच सुभाष किरपाल, उपसरपंच पंगाले, ग्राम पंचायत सदस्य, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र झाडे, मनोज पाल, प्रणय चौधरी, शाला की मुख्याध्यापिका, शिक्षक-शिक्षिकाएं और नागरिक उपस्थित थे. प्रास्ताविक भाषण किशोर मोहोड़ ने किया, जबकि संचालन मनोहर पाल ने और आभार माना बैसवार सर ने.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.