गोंदिया
जमीन के विवाद को लेकर 11 व्यक्तियों ने मिलकर एक व्यक्ति पर हॉकी स्टीक से हमला किया एवं देशी कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया. यह घटना 26 जून की रात 12.30 बजे रेलटोली स्थित गुरूद्वारे के पास घटित हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी टोली निवासी कृष्णा सुभाष भांडारकर (37) अपने मित्र बॉबी मजूमदार के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहा था. इसी बीच आरोपी रामनगर निवासी बबलू सैय्यद, दूसरा टीबीटोली निवासी इमरान महफुज खान, रामनगर निवासी सत्तु नशिने एवं अन्य 8 व्यक्तियों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया. बबलू सैयद ने कृष्णा पर देशी कट्टे से गोली भी चलाई. लेकिन वह उसे नहीं लगी.
खून से लथपथ कृष्णा को उपचार के लिए केटीएस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. विवाद का कारण जमीन की खरीदी-बिक्री बताया गया है. मामले के सभी आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गये. शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 143,144,147, 148,307,109, भारतीय हत्या कानून की धारा 3,25,27 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक गावडे कर रहे है.

Representational Pic
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet




