Published On : Sat, Jun 28th, 2014

चंद्रपुर : रामाला तालाब में आपत्ती व्यवस्थापन का प्रात्यक्षिक

Advertisement


चंद्रपुर में सिखाए गए बाढ़ से निपटने के गुर


चंद्रपुर

ramala Taalab
महाराष्ट्र आपदा एवं खतरा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को रामाला तालाब में बाढ़ की परिस्थिति से निपटने व बोट चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निवासी उपजिलाधिकारी एस. डी. कुलमेथे, तहसीलदार दिलीप फुलसुंगे व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी निलेश तेलतुंबडे इस मौके पर उपस्थित थे .

बोट चलाने का प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाढ़ में फंसे नागरिकों को सही-सलामत बाहर निकालने के संबंध में मार्गदर्शन किया गया. साथ ही बोट चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया. उपजिलाधिकारी एस.डी. कुलमेथे ने बताया कि आपदा के दौरान क्या करना चाहिए और उस समय प्रबंधन कैसा होना चाहिए. जिला जांच व बचाव पथक के सदस्य सुनील नागतोडे और बोट चालक अशोक गर्गेलवार ने जांच व बचाव पथक के सदस्यों को बोट चलाने का प्रशिक्षण दिया.

भारी संख्या में उपस्थिति
इस प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अजित कुंभमवार, गिरीष मरापे, प्रफुल्ल केमेकर, मनोज हांडे, संजय धोटे, बलवीर यादव, दिलीप चव्हाण आदि उपस्थित थे. साथ ही वेकोलि के शरद बनकर, सुरेश पाचपोर, दिलीप चटारे, राजेश्वर दुर्गे और सीटीपीएस के विजय मोरे, सूरज मेश्राम, सुरेश दाते के साथ अन्य लोगों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया.
जिलाधिकारी डॉ. दीपक म्हैसकर, अतिरिक्त जिलाधिकारी सी. एस. डहालकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला कार्यालय के प्राकृतिक आपदा शाखा के विवेक कोहले, हेमंत उमरे, नरेंद्र खांडेकर तथा भारी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, जांच व बचाव पथक के सभी सदस्य उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.