गोंदिया
जंगल परिसर में दिनदहाड़े एक युवती के साथ दो लोगो ने गैंगरेप किया. वहीं दुसरी ओर घटना के बारे में किसीको बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली. पुलिस ने देर रात उक्त वारदात को अंजाम देनेवाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
सालेकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम मरकाखांद के जंगल परिसर से 14 जुलाई के दोपहर 1 बजे के दौरान 18 वर्षीय पिडि़त युवती यह अपने गृह ग्राम से खाना बनाने हेतु स्कुटी में सवार होकर मिट्टीतेल लेने जा रही थी. इसी दौरान आरोपी लोकेश चमरू टेकाम (30) रा. शिकारीटोला तथा हितेश देवचंद भोंडेकर (30) रा. तिरखेड़ी ने आपसी में सांठागांठ कर युवती को रास्ते में रोकते हुये जबरदस्ती जंगल परिसर में ले गये. जहां आरोपी लोकेश टेकाम युवती के साथ जबरन बलात्कार किया तथा हितेश भोंडेकर ने युवती के दोनों हाथ पैर पकडक़र मुंह दबाकर रखा. जिसके कारण युवती जख्मी हो गई है. दिनदहाड़े घटित हुई इस वारदात के बाद साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपीयों के हौसले बुलंद है और युवती कहीं भी सुरक्षित नही है.
उक्त गैंगरेप की जानकारी मिलते ही उपविभागीय अधिकारी अजये देवरे ने घटनास्थल को भेंट दी. युवती के साथ गैंगरेप करनेवाले दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे की जांच पड़ताल पुलिस निरिक्षक देवीदास हंडारे कर रहे है.

Representational Pic
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




