Published On : Tue, Jul 15th, 2014

गोंदिया : पुलिस कर्मी रिश्वत लेते पकड़ाया

Advertisement


गोंदिया

स्थानिय पुलिस स्टेशन एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने पुलिस कांस्टेबल रऊफ पठान को 900 रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 14 जुलाई के सुबह 10.30 बजे के दौरान घटित हुई.

आमगांव तहसील के सुपलीपार निवासी दानेश दु:खहरज झा (30) तथा उसके मित्रों के खिलाफ जुंआ प्रतिबंधक कार्रवाई कर पुलिस स्टेशन आमगांव में मामला दर्ज कर लिया गया है. कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता की हीरो होंडा डिलक्स मोटरसायकल क्रमांक सी.जी. 08 एफ.9912 जब्त की गई थी. दूसरे दिन शिकायतकर्ता पठान के समक्ष उपस्थित हुआ उसने उसे जमानत पर छोड़ दिया. उस समय शिकायतकर्ता से 2 हजार रूपये की मांग की गई. पुलिस कर्मी द्वारा यह भी कहा गया कि अगर 2 हजार रूपये नही दोंगे तो जमानत पर नही छोडुंगा और जेल भेज दुंगा. उस वक्त शिकायतकर्ता ने रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को 1100 रूपये पठान को दिए इसके पश्चात पठान ने बाकी 900 रूपये लाने की बात कही. पुलिस थाने में दुबारा उसने पठान ने से भेंट की. पठान ने शिकायकर्ता से कहा कोर्ट के आदेश के बाद भी तेरी मोटरसायकल छोडऩा उसके हाथ में है. जब तक उसे 900 रूपये नही लाके देेंगा तब तक मोटरसायकल नही छोड़ी जाएगी. तथा दुसरे झुठे मामले में फसा दिया जाएगा. इन सब बातों से परेशान होकर आखिरकार झा ने एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद के घटनाक्रम में झा से 900 रूपये की रिश्वत लेते हुए रऊफ पठान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया बाद में आमगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त बसंत शिरभाते, अपर पुलिस अधीक्षक दीनकर ठोसरे के नेतृत्व में पुलिस निरिक्षक प्रमोद घोंगे, पुलिस हेड कांस्टेबल गोपाल गिरिपूंजे, दीपक दत्ता, राजेश शेंद्रे, योगेश उइके, तोखंत मोरे, शेखर खोब्रागडे, देवानंद मारबते, तनुजा मेश्राम आदि ने की है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.