Published On : Sat, May 24th, 2014

गोंदिया : चॉकलेट देने के बहाने नाबालिक से बलात्कार

Advertisement


मॉ की शिकायत पर मामला दर्ज

गोंदिया

जिले में मानो बलात्कार के मामलों की बहार सी आई है आये दिनों निरंतर एैसे मामले अखबार की सुर्खियों में बने रहते है. वहीं दुसरी ओर निरंतर आ रहे बलात्कार के मामलों से पुलिस की लचर कार्यप्रणाली भी उजागर हो रही है. आरोपीयों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि वे बिना कुछ सोचे-समझे बलात्कार की घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे है. अब मासूम के साथ-साथ महिला तथा युवतियां कहीं सुरक्षित नही है. तथा निरंतर छेड़छाड बलात्कार का शिकार हो रही है.

चॉकलेट देने के बहाने मासूूम से दुष्मकर्म किये जाने का मामला गोरेगांव थानांतर्गत आनेवाले ग्राम पाथरी में सामने आया. जहां गांव का ही आरोपी दुर्योधन घरत उम्र (35)नामक आरोपी ने अपनी बेटी की उर्म की 11 वर्षीय नाबालिग को चॉकलेट का बहाना तथा उसकी मासूमियत का फायदा उठाकर खेत परिसर में उसको अपनी हावश का शिकार बनाया. बताया गया कि 3 मई से लेकर 19 मई के दौरान आरोपी पिडि़त नाबालिग को पैसों तथा चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ खेत परिसर में दुष्मर्क करता रहा. उक्त मामला तब सामने आया जब नाबालिक को जान से मारने की धमकी मिलती रही. इस बारे में डरी-सहमी नाबालिग अपनी आपबीती मॉ को सुनाई पश्चात मां ने स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर गांव के ही आरोपी दुर्योधन के खिलाफ गोरेगांव थाने में मामला दर्ज करवाया. फिर्यादी पिडि़त मॉ की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Representational Pic

Representational Pic

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.