Published On : Sat, May 24th, 2014

गोंदिया : विवाह से इंकार करने पर लोहे की रॉड चलाई

Advertisement


चाकु, लोहा रॉड, लाठी से हमला: 4 पर मामला दर्ज

गोंदिया

जिले में पुलिस प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के चलते आरोपीयों के हौसले सिर चढ़ बोल रहे है. तथा वे कौनसी घटना को कब अंजाम दे देंगे इसके बारे में कुछ भी नही कहा जा सकता. तिरोड़ा थानांतर्गत आनेवाले ग्राम फकरीटोला में युवती द्वारा विवाह से इंकार किये जाने पर 4 लोगो ने उसके घर अनाधिकृत प्रवेश कर युवती के माता-पिता पर चाकु, लोहा रॉड व लाठी से हमला कर दिया. इस घटना की असली वजह युवती द्वारा विवाह से इंकार किये जाने की बताई जा रही है.  इस बात से कफा 4 आरोपीयों ने आपसी सांठगांठ कर युवती के माता-पिता पर चाकु, लाठी, रॉड से प्राणघातक हमला किया.

उक्त घटना को अंजाम देनेवाले विनोद सोहन शाहा उम्र (45), मौसीन शेख, सलमान शेख, नौशाद शेख को तिरोड़ा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आगे की जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.