Published On : Mon, Aug 11th, 2014

खामगांव से गुजरने वाला राष्ट्रीय महामार्ग फोर लेन का होगा

Advertisement


केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने दिया विधायक फुंडकर को आश्वासन


खामगांव

Nitin Gadkari & Vidhayak fundkar
शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 को फोर लेन का किया जाएगा. केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक भाऊसाहब फुंडकर को यह आश्वासन दिया है. इससे शहर के यातायात की समस्या बहुत हद
तक दूर हो जाएगी.

9 अगस्त को फुंडकर ने नई दिल्ली स्थित गडकरी के निवास पर उनसे मुलाकात की. उन्होंने गडकरी के सामने खामगांव शहर की अनेक समस्याओं को रखा. उसी दौरान गडकरी ने यह आश्वासन दिया.

शहर से गुजरने वाले इस राष्ट्रीय महामार्ग पर अनेक सरकारी कार्यालय, न्यायालय, स्कूल-कॉलेज और अस्पताल हैं. इस मार्ग पर हमेशा आवाजाही बनी रहती है. इसी रास्ते पर नांदुरा, जलंब, शेगांव, बालापुर जाने वाले वाहनों की भीड़ भी लगी रहती है. इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

दुर्घटनाओं पर लगाम कसने की दृष्टि से तिलक पुतला, नगर पालिका, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला, महात्मा गांधी बगीचा, टावर चौक, न्यायालय, जलंब नाका, नांदुरा रोड से सुटाला गांव के बाद शहर के बाहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग तक के रास्ते को फोर लेन का करना जरूरी है. यह मांग बरसों पुरानी है. विधायक फुंडकर कई बार यह मांग उठा चुके हैं, मगर कुछ नहीं हो पाया. फुंडकर की गडकरी से हुई मुलाकात में इस मांग के पूर्ण होने के आसार बढ़ गए हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.