वर्धा

वर्धा पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस कर्मियों ने खेत के गोठे में अवैध रूप से जमा कर रखी गई 357 पेटी शराब जब्त की है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अल्लीपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में आनेवाले ग्राम कानगांव के ज्ञानेश्वर डम्भारे और उसके बेटे ने पोले के त्यौहार पर बेचने के लिए अवैध रूप से शराब जमा कर रखी है. पुलिस ने कानगांव के उसी खेत में छापा मारकर 357 पेटी शराब, बोलेरो पिक अप गाड़ी, दो मोबाइल फोन, एक बाइक सहित 17,78,700 का माल जब्त किया. पुलिस ने ज्ञानेश्वर डम्भारे, बाप्या उर्फ़ प्रशांत ज्ञानेश्वर डम्भारे, विलास पुरके, जनार्दन रोकड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...



