Published On : Sat, Apr 26th, 2014

खामगांव : नेशनल इन्शुरेन्स की खामगांव शाखा में जप्ती कार्रवाई

Advertisement


दावे की रकम वसूली का मामला

खामगांव

घुर्घटना प्रकरण में दावा समय पर नहीं मिलने के कारण नेशनल इन्शुरेन्स कंपनी की खामगांव शाखा पर कल शुक्रवार दोपहर जप्ती कार्रवाई की गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहकर तालुका के कलमेश्‍वर के सुनील नेमाडे की एक वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस प्रकरण में वाहन दुर्घटना का दावा बुलढाणा के वाहन दुर्घटना न्यायाधीकरण में दाखिल किया गया था. परंतु बीमा कंपनी द्वारा बीमे की रकम समय पर न देने से न्यायाधीकरण ने उस कार्यालय के जप्ती का आदेश दिया.

जप्ती कार्रवाई के लिए न्यायाधिकरण के संबंधित कर्मचारी लीलाबाई सुनील नेमाडे के साथ यहां के नेशनल इन्शुरेन्स शाखा में दाखिल हुए. सुनील नेमाडे का मृत्यूप्रकरण लीलाबाई नेमाडे ने वाहन दुर्घटना में दावा क्र. 2002 /2009 दाखिल किया था. उसके अनुसार विद्यमान न्यायालय ने नेशनल इन्शुरेन्स कंपनी को 50 हजार रुपए एक महीने में भरने का आदेश दिया था.

Representational Pic

Representational Pic

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.