Published On : Tue, Jul 1st, 2014

खामगांव : आंखों में मिर्च पावडर झोंक सवा चार लाख लूटे


घटना कपास व्यापारी के साथ, पिटाई कर घायल भी किया


खामगांव

दुपहिया वाहन से घर लौट रहे कपास व्यापारी की आंखों में मिर्च पावडर झोंककर उससे सवा चार लाख की रकम लूट ली गई. लूट से पहले लुटेरों ने व्यापारी की खूब पिटाई भी की. यह घटना मोताला तहसील के ग्राम प्रिंपिगवली के पास घटी.

मंदिर का पता पूछकर लूटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंपिगवली के कपास व्यापारी शांताराम मुके (50) अपने दुपहिया वाहन से 30 जून को मलकापुर गए थे. अपना काम निपटाकर सवा चार लाख रुपयों के साथ शांताराम अपने गांव लौट रहे थे, तभी प्रिंपिगवली के निकट शाम साढ़े 7 बजे तीन अज्ञात लुटेरों ने उनसे स्वामी समर्थ मंदिर का पता पूछा. शांताराम के गाड़ी रोकते ही आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पावडर झोंक दी. फिर उनकी पिटाई की और उनसे सवा चार लाख की रकम लूटकर फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद धामणगांव बढ़े व बोराखेडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने व्यापारी को प्रिंपिगवली के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया है. पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों को खोज रही है.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
representational Pic

representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement