Published On : Wed, Aug 6th, 2014

कामठी : बरिएम की रिजवाना कुरेशी बनीं कामठी की नगराध्यक्ष

Advertisement


भाजपा के रंजीत सफेलकर चुने गए उपाध्यक्ष


कामठी

kamthi nagar parishad  (1)
5 नगरसेवकों के भरोसे बरिएम ने कामठी का नगराध्यक्ष पद हासिल कर लिया. बरिएम की रिजवाना कुरेशी कामठी नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गर्इं जबकि उपाध्यक्ष का ताज भाजपा के रंजीत सफेलकर के सिर चढ़ा. कामठी के नगराध्यक्ष पद के लिए आज 6 अगस्त को चुनाव हुए.

रिजवाना कुरेशी ने कांग्रेस की छाया मदनकर को पराजित किया, जबकि वर्तमान उपाध्यक्ष कांग्रेस की शहाजहां सफात को रंजीत सफेलकर ने 13 के मुकाबले 16 मतों से हरा दिया. 31 सदस्यीय नगर परिषद में मो. अरशद की सदस्यता तीन बच्चों के कारण रद्द कर दी गई थी. इसके चलते कांग्रेस के गुट में 12, बरिएम के 5, भाजपा के 7, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक, बसपा का एक और 4 निर्दलीय नगर सेवक थे.

kamthi nagar parishad  (2)
कांग्रेस की मेघा यादव ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. कांंग्रेस के प्रमोद वर्णम, दर्शना गेडाम, निर्दलीय प्रतिभा मेश्राम और अनिल गेडाम ने कांग्रेस का साथ छोड़ नई आघाड़ी के पक्ष में हाथ उठाकर मतदान किया. इससे राजनीति के समीकरण ही बदल गए. पीठासीन अधिकारी ढोले ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की.

पूर्व राज्यमंत्री सुलेखा कुंभारे ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाला. विजय जुलूस में नगरसेवक अजय कदम, कपिल गायधने, कल्पना खंडेलवाल, प्रमोद कातोरे, दादा कांबले, चंपा वाधवानी, मीना राफेलकर, शांता गायधने, बरिएम के आदिल विद्रोही, तिलक गजभिये, संजय कनोजिया, रामजी शर्मा, हेमंत गोरखा, राजेश खरे, नगरसेवक महेश महाजन, मंगेश यादव, लाला खंडेलवाल समेत बरिएम, भाजपा और कांग्रेस गुट के समर्थकों ने हिस्सा लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.