कलमेश्वर
कल यानी 16 जुलाई से नगर परिषद के कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर बेमुद्दत हड़ताल पर होंगे. कलमेश्वर नगरपालिका कर्मचारी संघ की आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. यह हड़ताल महाराष्ट्र राज्य की सभी नगर परिषदों के कर्मचारियों की हड़ताल के तहत हो रही है.
कर्मचारी जिन मांगों के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं उनमें राज्य की नगरपालिका/नगर पंचायतों के कर्मचारियों के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वेतन सरकारी कर्मचारियों के हिसाब से देने, राज्य की सभी नगरपालिका/नगर पंचायतों में 27.3.2000 के पहले से कार्यरत सभी रोजंदारी और ठेका, अनियमित और अस्थायी मानधन पर नियुक्त कर्मचारियों को बिना शर्त स्थायी करने, साथ ही 10.3.93 से पहले के स्थायी रोजंदारी कर्मचारियों को अनुकंपाधारकों और अन्य सरकारी सेवा का लाभ देने, नगरपालिका के अनुकंपाधारक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए स्थायी-अस्थायी पदों की शर्त के बगैर तत्काल नियुक्ति करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं.
कलमेश्वर नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश दुरुगकर, सचिव निशिकांत पाटिल, उपाध्यक्ष एम. आर. नेवाले, एल. वी. काले, पी. एन. आकरे, सुनील गुल्हाने और अन्य कर्मचारियों ने इस बेमुद्दत हड़ताल में शामिल होने का आवाहन किया है.

Representational Pic
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



