Published On : Tue, Jul 15th, 2014

भिवापुर : मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, यातायात ठप

Advertisement


हर्षित किसान काम से लगा, उम्मीद की किरण के साथ ही क्षति भी


भिवापुर

Heavy Rain (1)
हर्षित किसान अपने खेतों में काम से जुट गया है. उसके चेहरे पर हर्ष की यह छाया लंबे इंतजार के बाद सोमवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आई है. कल आधी रात से हो रही मूसलाधार बारिश से सारे नदी, नाले उफान पर हैं. अनेक रास्तों पर यातायात बंद होने की भी खबर है.

सभी जगह लगाई बारिश ने हाजिरी
कल रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार की दोपहर तक चालू ही थी. दोपहर बाद बारिश के कुछ खुलने से लोग बाहर निकले. तालुका में सभी स्थानों पर बारिश हुई है. इससे नदी-नाले उफन-उफन कर बह रहे हैं. खबर है कि जवली, चिखली, नांद मार्ग पर दोपहर बाद से यातायात अवरुद्ध हो गया है.

कई जगह यातायात ठप
भिवापुर से सटी मरु नदी का पानी भी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे नक्षी मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठहर गया था. बाढ़ के कारण यात्रियों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा. चिखली मार्ग पर भी यही हालत थी. तहसीलदार शीतल यादव, थानेदार दिवटे और उनके सहयोगियों ने परिस्थितियों पर नजर रखी हुई है. बारिश के कारण अब तक नुकसान की छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Heavy Rain (2)
किसान, नागरिक दोनों को राहत

दोबारा और कहीं-कहीं तो तिबारा बुआई करने के बाद भी बारिश नहीं आने से चिंतातुर किसान आज की बारिश से खुश है. उसे उम्मीद की किरण अब नजर आने लगी है. गर्मी और उमस भरे वातावरण से राहत मिलने से नागरिक भी खुश हैं.

नांद नदी का पानी खेतों में घुसा
मरु नदी के साथ ही नांद और अन्य बड़े नालों से लगी खेती बाढ़ के कारण डूब गई है. मेढा, नक्षी, तातोली, भिवापुर आदि गांवों के नदी-नालों से सटी खेती के मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. नांद नदी का पानी तो खेतों में घुस गया, जिससे अनेक किसानों को नुकसान उठाना पड़ा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.