Published On : Wed, Aug 6th, 2014

उमरखेड़ : सैकड़ों बैलगाड़ियों के साथ निकाला भाजपा ने मोर्चा

Advertisement


किसानों ने बोला उपविभागीय कार्यालय पर धावा


उमरखेड़

bail gadi morcha bjp1
फसल कर्ज और बिजली का बिल माफ करने, 90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को कृषि-सामग्री का वितरण करने और इलाके को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा ने आज बैलगाड़ी मोर्चा निकाला. भाजपा के किसान नेता पूर्व विधायक पाशा पटेल के नेतृत्व में निकले मोर्चे में सैकड़ों किसानों ने अपनी बैलगाड़ियों के साथ भाग लिया.

डेढ़ बजे निकले सरकार विरोधी किसान मोर्चे ने उपविभागीय अधिकारी के कार्यालय पर धावा बोला. उपविभागीय अधिकारी को मोर्चे की ओर से एक ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले तीन-चार सालों से किसान प्राकृतिक संकटों से जूझ रहा है. बारिश के अभाव में खरीफ की बुआई भी समय पर नहीं हो पाई है. किसानों पर दोबारा-तिबारा बुआई की नौबत आ रही है. ऐसी स्थिति में अनेक जिलों में किसानों को बोगस बीज बेचे जा रहे हैं. किसानों की हालत यह है कि वह अगले दस साल तक खड़े होने की स्थिति में नहीं है. ज्ञापन में मांग की गई है कि चुनाव की आचार संहिता घोषित होने के पहले सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए नगद
सहायता दी जाए.
bail gadi morch bjp 2
इस अवसर पर पाशा पटेल के अलावा भाजपा के भोजू नाईक, नितिन भूतड़ा, सुनील टेमकर, मदन येरावार, डॉ. विश्वनाथ विनकरे, राजू नजरधने, नामदेव ससाने, विश्वास भवरे, रमेश चव्हाण, संजय भंडारे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.