उमरखेड़

शहर में चर्चा का विषय बनी इस घटना में मृतक का नाम संतोष उत्तमराव शिंदे है. 26 वर्षीय संतोष बीए, बीएड तक शिक्षित था, मगर नौकरी नहीं मिल पाने के कारण अपने पिता की कोई सहायता नहीं कर पा रहा था. पिता के पास दो एकड़ जमीन है और वह भी कुदरत की बेरुखी के चलते कुछ नहीं दे पा रही है. कर्ज का बोझ अलग पहाड़ सा डटा हुआ है. संतोष के दो भाई भी अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. सात लोगों के परिवार का भरण-पोषण संतोष के पिता के लिए तार पर की कसरत साबित हो रहा था.
ऐसे में 3 अगस्त की तड़के 3 बजे संतोष ने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद संतोष ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उसके निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...



