Published On : Wed, Jul 30th, 2014

उमरखेड़ : गन्ना उत्पादक किसान निकालेंगे 31 जुलाई को मोर्चा

Advertisement


उमरखेड़

उमरखेड़ और महागांव तालुका के गन्ना उत्पादक किसान गन्ने के उचित मुआवजे की मांग को लेकर 31 जुलाई को मोर्चा निकालेंगे. भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र डांगे, पूर्व विधायक उत्तमराव इंगले, विधानसभा प्रभारी बाबासाहेब गाड़े पाटिल, जिला महासचिव मनोज इंगोले, विधानसभा समन्वयक अजय बिहाड़े और डॉ. विश्वनाथ विनकरे के नेतृत्व में मोर्चा कल दोपहर एक बजे निकलकर डेक्कन शुगर कारखाना मंगरुल जाएगा.

उमरखेड़ और महागांव तालुका के गन्ना उत्पादक किसानों ने पिछले मौसम में भारी मात्रा में गन्ना गलाई के लिए डेक्कन शुगर कारखाना मंगरुल को दिया था. मगर किसानों को उसका उचित भुगतान नहीं किया गया, बल्कि किसानों का भारी नुकसान ही हुआ. विलासराव कवाने, भोजूसिंह चव्हाण, सुनील टेम्भकर, रमेश चव्हाण और रामदास थोटे ने किसानों से भारी संख्या में मोर्चे में शामिल होने का आवाहन किया है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.