Published On : Wed, Jul 30th, 2014

उमरखेड़ : भाजपा ने किया 270 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन

Advertisement


विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य, जनोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

उमरखेड़

BJP
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विधायक देवेन्द्र फडणवीस और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन का मौका साधकर 22 से 30 जुलाई तक उमरखेड भाजपा ने विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और जनोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया. सारे आयोजन स्थानीय जन्मदिवस उत्सव समिति की ओर से किए गए.

इन कार्यक्रमों में मोतियाबिंदु शल्यक्रिया, नेत्र रोग शिविर, नाक-कान-गला शल्यक्रिया और जांच शिविर, गरीब विद्यार्थियों को स्कूली सामग्री और छाता का वितरण, सरकारी रुग्णालय में फलों का वितरण, हिंदू मोक्षधाम में वृक्षारोपण जैसे विभिन्न उपक्रम शामिल हैं.

109 जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क शल्यक्रिया
मोतियाबिंदु शल्यक्रिया के लिए एक मरीज को लगभग 15 हजार रुपए खर्च आता है. भाजपा के इस कार्यक्रम में 109 जरूरतमंद लोगों की शल्यक्रिया कर नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया. शल्यक्रिया उदगीर के उदयगिरी नेत्र रुग्णालय में की गई, जहां का आने-जाने का खर्च भी मरीजों को दिया गया. इस मौके पर 600 लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच भी की गई. नाक-कान-गला शिविर में 160 मरीजों की जांच की गई और 22 मरीजों की शल्यक्रिया भी की गई. 12 रुग्णों को कर्ण यंत्र दिए गए.

लक्ष्मीबाई गवले की आंख खुल गई
इस शिविर में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलने से उन लोगों ने आयोजकों का आभार माना है. शिविर में लक्ष्मीबाई गवले (65) नामक एक ऐसी वृद्धा भी आई थी, जो गरीबी के चलते कभी ऑपरेशन नहीं करा सकतीं थी. उसने भी आयोजकों का आभार व्यक्त किया.

Advertisement

सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए पूर्व विधायक उत्तमराव इंगले, अम्बादास साकले, दीपक आड़े, नितिन भूतड़ा, राजेंद्र नजरधने, नामदेव ससाने, नितिन फुलारी, प्रा. मोहन मोरे, आदेश जैन, भगवान भंडारी, महावीर महाजन, गजानन वानखेड़े, रितेश गौरी, सूरज ठाकुर, ओम ठाकरे, दिलीप सुरते, गंगाराम काले, राहुल मोहितवार, प्रा. विजय गुजरे, डॉ. इरफ़ान कुंदन सहित ढेर सारे कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.