
अहेरी
अहेरी तालुका महात्मा गांधी टंटामुक्ति मूल्यांकन समिति ने हाल में चंद्रपुर जिले के अनेक गांवों का दौरा कर गांवों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. समिति ने निरीक्षण के बाद इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की है. समिति अपनी रिपोर्ट चंद्रपुर जिला प्रशासन को सौंपेगी.
टंटामुक्ति मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष अहेरी के तहसीलदार के. वाय. कुनारपवार और सदस्य सुरेंद्र अलोने, पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश तागड, पुलिस हवलदार रॉय आदि ने जिले के अनेक गांवों का दौरा किया. समिति जिन गांवों में गई उनमें गोंडपिपरी तालुका का तोहगांव, राजुरा तालुका का भुरकुंडा, भेडवी, लक्कडकोट और कोष्टाला, कोरपना तालुका का बिबी, नांदा, खीडी, मारोसा, नोकारी, भोवेगांव, कवटाला और आवलपुर, जिवती तालुका का पिट्टीगुडा, नंदव्या, मारई पाटन, रोनगांव, येरमी, विसापुर और जिवती आदि गांव शामिल हैं.
तीन दिवसीय दौरे में समिति ने गांवों का हर तरह से निरीक्षण किया. समिति को दौरे के दौरान कोठारी उप पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अरविंदकुमार कतलाम, विरुर पुलिस स्टेशन के पीएसआई राहुल जाधव, हवलदार वामन राठोड, हर ग्राम पंचायत की गांव टंटामुक्ति समिति के अध्यक्ष सरपंच आदि ने बेहतर सहयोग दिया.
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...



