Published On : Wed, Aug 20th, 2014

अमरावती : स्वाभिमानी शेतकरी संघटना ने विदर्भ की 8 सीटों पर दावा ठोंका

Advertisement


अमरावती

स्वाभिमानी शेतकरी संघटना ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना महायुती से विदर्भ की 8 सीटों की मांग की है. वैसे राज्य में कुल 38 सीटों की मांग की गई है. संघटना के प्रवक्ता गजानन अहमदाबादकर ने यह जानकारी दी.

उन्होंने यहां एक पत्र परिषद में बताया कि विदर्भ की जिन 8 सीटों पर उनके संगठन ने दावा ठोंका है उनमें अमरावती जिले की मोर्शी, बुलढाणा जिले की चिखली और खामगांव, अकोला जिले की बालापुर, वाशिम जिले की कारंजा लाड, यवतमाल जिले की वणी, वर्धा जिले की देवली और नागपुर जिले की काटोल सीट शामिल हैं. अहमदाबादकर ने बताया कि इन सीटों पर संगठन दिग्गज उम्मीदवारों को खड़ा करेगा. संगठन की इस संबंध में तैयारी चल रही है. अहमदाबादकर ने बताया कि उनका संगठन चुनावी मैदान में सिर्फ इसलिए उतर रहा है ताकि किसानों की समस्याओं को राजनीतिक मंच से आवाज दी जा सके. पत्र परिषद में अमित अढाउ, नारायण जांबुले, सीताराम भुते, कैलाश फाटे, प्रफल्ल गजभिये, खत्री, अरुण फुले उपस्थित थे.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational pic

Representational pic

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges