बुलढाणा
वफादार शिवसेना पदाधिकारियों को पद से निकालने, कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करने , अप्रत्यक्ष तरीके से शिवसेना खत्म करने का काम करने और शहर प्रमुख मुन्ना बेंडवाल के ऊपर हुई कारवाई के विरोध में शिवसेना के स्थाई पूर्व पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए है. इस्तीफे की वजह से शिवसेना में खलबली मच गयी है .
इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है की शिवसेना की स्थापना से लेकर बालासाहेब ठाकरे को भगवान मान कर शिवसैनिकों ने वफ़ादारी से काम किया है पर पिछले कुछ सालो से बुलढाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रतिनिधि ने शिवसैनिकों को पदाधिकारि पद से निकालने और कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार कर उनको झुकाने का प्रयास किया है. इसकी वजह से शिवसैनिक तंग आ गए थे. पक्ष का आदेश माननेवाले शहर प्रमुख मुन्ना बेंडवाल को पद से निकाल कर शिवसैनिकों को झुकाने का काम किया गया है और उनकी कोई गलती नही होते हुई भी उनको पद से निकाला गया है ऐसा आरोप कार्यकर्ताओं के लगाया है. इसके विरोध में विभाग प्रमुख दिलीप चाफेकर, मुकेश अण्णा रेड्डी,गजानन अवसरमोल, रवि भगत व गुलाबराव ठाकरे इन पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे शिवसेना जिला संपर्क प्रमुख तथा सांसद प्रतापराव जाधव के पास दिए. विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनो में है और पदाधिकारियों के इस्तीफों से शिवसेना में दो गुट तैयार हो गए है.

Representational pic
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



