Published On : Fri, Jun 27th, 2014

अमरावती : एम.सी.ए. के विद्यार्थियों को विधायक रवि राणा देंगे स्कॉलरशिप


अमरावती

ravi rana
साल 2014-15 के सत्र के लिए अभियांत्रिकी पदवी व पदव्युत्तर प्रवेश के लिए विद्यार्थीयों कि भागदौड़ शुरू हों गई है. अपनी योग्यता और आर्थिक पारिस्थिति के अनुसार विद्यार्थी ओर पालक महाविद्यालयों में प्रवेश लेने की कोशिश में जुटे हैं. जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं उनके लिए तो सब ठीक है लेकिन जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनके लिए परिक्षा शुल्क कि समास्या है. आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के लिेए विधायक रवि राणा ने मदद का हाँथ आगे बढ़ाया है. विधायक रवि राणा ने स्थानीय हरिकिसन मालू इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, अमरावती के अभियांत्रिकी शाखा क़े पदव्युत्तर महाविद्यालय की व्यवस्थापन समिति के साथ बैठक की और युवा स्वाभिमानी संस्था कि ओर से एम सी ए भाग-1 के में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत (रवि राणा 50 प्रतिशत और भारत सरकार 50 प्रतिशत ) स्कालरशिप देने का निर्णय लिया. तीन साल के कोर्स एम सी ए की तीनोँ साल क़े लीए 00 प्रतिशत स्कालरशिप (रवि राणा 50 प्रतिशत और भारत सरकार 50 प्रतिशत ) देने की बात रवि राणा ने कही है.

स्कॉलरशिप के इच्छुक विद्यार्थियों को रवि राणा के राजापेठ, अमरावती कार्यालय में अर्जी करनी होगी. अर्ज़ी का नमूना महाविद्यालय कार्यलय में उपलब्ध है. महाविद्यालय कार्यालय के साथ ही विद्यार्थी अर्ज़ी का नमूना महविद्यालय के ईमेल आईडी www.maloogroup.org से भी प्राप्त कर सकते हैं.

Gold Rate
June 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges