Published On : Fri, Jun 27th, 2014

खामगांव : चोरों ने एक गांव में एक ही रात में 9 घर फोड़े

Advertisement


खामगांव के निकट पलसी (बु) में सवा 5 लाख के माल पर हाथ साफ

खामगांव

Theft
शहर ही नहीं गांवों में भी इन दिनों चोर और सेंधमार सक्रिय हैं. यानी किसी न किसी के लिए तो अच्छे दिन आ ही गए हैं. यहां से कोई 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पलसी (बु) में एक, दो या तीन नहीं पूरे 9 घरों को चोरों ने निशाना बनाया और नगद रुपया, सोने-चांदी के जेवरात सहित 5 लाख 30 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया.
25 जून की रात में जब गांव गहरी नींद में सो रहा था, चोर सबसे पहले संतोष श्रीराम हरणे के घर में घुसे और 4 लाख रुपए नगद उड़ा लिए. वासुदेव शंकर बाहेकर के घर से सोने की चेन, अंगूठी और बच्चों के चांदी के आभूषण मिलाकर कुल 50 हजार रुपए का माल गायब कर दिया. नंदकिशोर केशव धनोकार के घर से सोने की चेन और बच्चों के आभूषण मिलाकर कुल 30 हजार का माल, प्रमिला दशरथ सिरसाट के घर से 10 हजार रुपए और बच्चों की शैक्षणिक सामग्री, कागजात तथा कपड़े, किसन नारायण तभाने के घर से 3 हजार रुपए नगद और छोटे बच्चों के आभूषण, महादेव धनोकार के मकान से 10 हजार रुपए, लक्ष्मण बलिराम दुगने के घर से 10 हजार रुपए, गजानन विक्रम पल्हाड़े के यहां से 4 हजार रुपए और बालू महादेव ठोसरे के घर से 3700 रुपए पर हाथ साफ कर दिया.

26 जून की सुबह गांव चोरी और सेंधमारी की खबर से ही जगा. गांव में खलबली मच गई. पुलिस पटेल कल्पना संजय सुखाड़े ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. थानेदार सुरेंद्र अहेरकर दल-बल के साथ पहुंचे. घटनास्थल का मुआयना किया. पंचनामा किया और मामला दर्ज कर लिया. आगे की जांच की जा रही है. हालांकि चोरों की तलाश के लिए खोजी कुत्ता भी घुमाया गया, मगर वह कोई सुराग नहीं दे सका.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.