Published On : Thu, May 1st, 2014

अकोला : कंटेनर, एसटी बस में भिड़ंत, 8 घायल

Advertisement


अकोला

नांदुरा-मलकापुर मार्ग पर वडनेर के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने बुधवार को सुबह एस.टी. बस को टक्कर मार दी. जिसमें 8 लोग जख्मी हो गए.

जानकारी के अनुसार जलगांव डिपो की एस.टी. बस नं. एमएच 14 बीटी 1876 अकोला की ओर जा रही थी. नांदुरा से मलकापुर के बीच वडनेर भोलजी के विश्‍वगंगा नदी के पुल पर सामने से आ रहे कंटेनर नं. एचआर 66 ए 7590 ने टक्कर मार दी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिसमें बस चालक सुरेश बन्सी चंदन (53) भुसावल डिपो, बिरमा पिरू डिंगे (6) अमलनेर, गणेश रामभाऊ कल्याणकर (28), कमलाबाई रामभाऊ कल्यानकर (45) नांदुरा, राधा सुभाष मंडवे (22) घोसला तहसील सोयगाव, सगिर खान अजगर खान, भुसावल, शिला कैलास मांडवे, प्रतिक मांडवे जख्मी हो गए. पुलिस ने एस.टी. चालक सुरेश चंदन की शिकायत पर कंटेनर चालक पर जुर्म दर्ज किया है.

नांदुरा-मलकापुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त बस और कंटेनर

नांदुरा-मलकापुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त बस और कंटेनर

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.