अकोला
नांदुरा-मलकापुर मार्ग पर वडनेर के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने बुधवार को सुबह एस.टी. बस को टक्कर मार दी. जिसमें 8 लोग जख्मी हो गए.
जानकारी के अनुसार जलगांव डिपो की एस.टी. बस नं. एमएच 14 बीटी 1876 अकोला की ओर जा रही थी. नांदुरा से मलकापुर के बीच वडनेर भोलजी के विश्वगंगा नदी के पुल पर सामने से आ रहे कंटेनर नं. एचआर 66 ए 7590 ने टक्कर मार दी.
जिसमें बस चालक सुरेश बन्सी चंदन (53) भुसावल डिपो, बिरमा पिरू डिंगे (6) अमलनेर, गणेश रामभाऊ कल्याणकर (28), कमलाबाई रामभाऊ कल्यानकर (45) नांदुरा, राधा सुभाष मंडवे (22) घोसला तहसील सोयगाव, सगिर खान अजगर खान, भुसावल, शिला कैलास मांडवे, प्रतिक मांडवे जख्मी हो गए. पुलिस ने एस.टी. चालक सुरेश चंदन की शिकायत पर कंटेनर चालक पर जुर्म दर्ज किया है.
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra
स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews
बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha
पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews








