उप मुख्यकार्यकारी अधिकारी ने बैठक में दी जानकारी
वाशिम। स्थानीय जिला परिषद के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन देने वाले पात्र उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि 27 अक्टूबर को घोषित की गईं. परीक्षायें 2 नवम्बर से ली जायेंगी. ज़िप के जनसम्पर्क अधिकारी राम श्रृंगारे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाशिम जिला परिषद के 16 पदों के लिए 113 जगहों की पद भर्ती के लिए जिला परिषद की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. ये परीक्षायें 2 से 22 नवम्बर के दौरान जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों में ली जायेंगी। इस संबंध में पात्रों-अपात्रों की सूची जिला परिषद में स्थित फलक पर चस्पाई गई है. डाक विभाग की लेटलतीफी अथवा किन्ही कारणों से प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं अथवा वेबसाइट www.zpwashim.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं. हाल ही में आयोजित एक बैठक में यह जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश जवादे ने दी है.
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज
विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate





