Published On : Wed, Dec 3rd, 2014

बुलढाणा : जि.प. स्वास्थ्य सेवक पद परीक्षा रद्द करें

Advertisement


बुलढाणा नकलचियों के मद्देनजर विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से आशंका जाहिर की

cancled exams
बुलढाणा।
जिला परिषद स्वास्थ्य सेवक के 40 रिक्त पदों के लिए रविवार को ली गई परीक्षा के दौरान मोबाइल से कॉपी प्रकरण उजागर होने से परीक्षा प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से परीक्षा ली जाए. इस माँग का निवेदन कल्पतरू पुस्तक पेढ़ी चिखली के अखिल स्पर्धा परीक्षा व बुलढाणा के गर्दे वाचनालय के विद्यार्थियों की ओर से जिलाधिकारी को सौंपा गया.

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बुलढाणा जिला परिषद अंतर्गत स्वास्थ्य सेवक के 40 पदों के लिए जिले के 10 तालुकाओं के 85 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा ली गई थी. इसके लिए करीब 23 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन दिए थे. यह परीक्षा दोपहर 2 से 2:30 के बीच ली गई थी. इस दौरान बुलढाणा के श्री शिवाजी हायस्कूल के परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान दो विद्यार्थियों ने कॉपी करते हुए पकड़ाये थे. अन्य जगहों में भी ऐसी घटनाएं होने के मद्देनजर आशंका जाहिर करते हुए उक्त परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा लिए जाने की अपील करते हुए कल्पतरू पुस्तक पेढ़ी चिखली, अखिल स्पर्धा परीक्षा के विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को एक निवेदन सौंपा.

इस अवसर पर कल्पतरू के जिलाध्यक्ष गोपाल चव्हाण, विनय पिसे, निलेश कदम, गणेश सोलंकी, सूर्यकांत चिंचोले, सोहेल शेख, विशाल होणे, फारूख शेख, रामेश्वर वसु, संदीप देशमुख, अमोल वडगे, दीपक भिसे के साथ बुलढाणा के गर्दे वाचनालय के सागर अवस्थी, असांर शाह इस्माइल शाह, विनोद इंगले, प्रशांत गाडेकर, गणेश जाधव, अशोक कोल्हे, लखन येरले, रामेश्वर कुटे, वाजिद अहमद, राहुल चव्हाण, योगेश पाटील, आशीष नागपुरे, गजानन जायभाये, निखली जाधव, अमोल घाडगे, पंकज बावस्कर, अंकुश सालोख, दिनेश शर्मा, निलेश गायकवाड, दीपक पाटिल, योगेश रिंढे, कैलाश घुगे, महादेव डोले, विशाल देशमुख, मंगल राठोड़, अब्दुल रमीज, नितेश वर्मा उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.