Published On : Tue, Mar 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

फिर नागपुर सिटी में जीरो पॉजिटिव

Advertisement

नागपुर. कोरोना का प्रादुर्भाव अब लगभग खत्म होने लगा है. यही वजह है कि प्रशासन द्वारा टेस्टिंग कम कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर नियमों में भी शिथिलता दी गई है. सोमवार की रिपोर्ट में जिले में सबसे कम केवल 3 पॉजिटिव मिले हैं. इनमें सिटी में कोई भी संक्रमित नहीं मिला, जबकि ग्रामीण में उक्त 3 मिले. इस बीच जिले में टेस्टिंग भी कम हो गई है.

24 घंटे के भीतर 1,796 लोगों की जांच की गई. वहीं अब केवल 62 एक्टिव केसेस रह गए हैं. हालांकि चौथी लहर की एक बार फिर चर्चा सुनने को आ रही है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.