Published On : Thu, Mar 14th, 2019

Video : जरीन खान ने भोजपुरी सॉन्ग पर ढाया कहर, खूब देखा जा रहा है

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो आए दिन कोई न कोई वीडियो अपने फैंस को लिए शेयर कर रही हैं. जरीन खान (Zareen Khan) ने फिर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. जरीन खान (Zareen Khan) इस वीडियो में ‘गैंग्स ऑस वासेपुर’ (Gangs of Wasseypur) के गाने ‘वुमनिया-वुमनिया’ (Womaniya Womaniya)) पर अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है. जरीन खान का इस गाने में नया ही अंदाज दिख रहा है. ब्लैक शूट पहने जरीन खान (Zareen Khan) इस वीडियो में कहर ढा रही हैं. जरीन खान के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं.

जरीन खान (Zareen Khan) ने इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जरीन खान ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं. इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पंजाबी सॉन्ग ‘लाहौर’ पर धमाकेदार डांस किया था. उनका वह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. सलमान खान के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान (Zareen Khan) के उस वीडियो को 7 लाख से ऊपर बार देखा गया था.

जरीन खान (zareen Khan) बॉलीवुड में फिल्म ‘वीर (2010)’ के अलावा ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं. इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म ‘1921’ में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी. यही नहीं, 2017 में आई उनकी ‘अकसर 2’ को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. जरीन खान (zareen Khan) तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.