नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पुलिस हिरासत 13 दिसंबर तक कर दी गई है। बताते चलें कि जायरा वसीम ने रविवार को विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था।
अभिनेत्री ने कहा था कि एक अधेड़ शख्स ने उनकी ढाई घंटे की यात्रा को नरकीय बना दिया। उन्होंने कहा ‘मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन विमान में कम रोशनी के कारण मैं असफल रही। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है।’
इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने बताया कि मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...
नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...
हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV
नागपुर में कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग! #NagpurNews #NagpurFiring #Wathoda...
मेहकर में सड़क पर महिला की डिलीवरी! #BuldhanaNews #MehkarNews #HospitalNegligence #MaharashtraNews
कसारा घाट में ST बस चालक की खतरनाक लापरवाही! #KasaraGhat #STBus #BhiwandiNews...




