Published On : Thu, Oct 1st, 2020

युवक कांग्रेस ने हाथरस घटना पर मोदी और योगी का पुतला फूंका

Advertisement

नागपुर- युवक कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 साल की दलित लडकी के साथ हुए बलात्कार की घटना व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ की गई बदसलूकी के खिलाफ उत्तर नागपुर में युवक कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर विरोध किया गया.

14 सप्टेंबर 2020 को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 साल की दलित लडकी के साथ में 4 शैतानो ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. उससे पूरे भारत देश का जन जन घटना की निंदा कर रहा है. हाथरस की यह घटना अमानवीय हद को पार कर गई, इस घटना को भारत के लोगो ने गंभीरता से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की पुलिस को जिम्मेदार बताया.

Gold Rate
June 19 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उत्तर प्रदेश की इस निर्भया को 14 सप्टेंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मे भरती कराया गया. जहां उसकी मंगलवार देर रात मृत्यू हो गई. बुधवार देर रात तक उसका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा जबरदस्ती कराया गया. जिसका पूरे भारत मे विरोध हो रहा है. देर रात लडकी का शव जलाना उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा आरोपियों की मदत करना और सबूत मिटाने के लिए किया गया ऐसा प्रतीत होता है.

Advertisement

योगीराज में बेटियां सुरक्षित नही है. इसका जिवंत उदाहरण हैं, यह घटना हैं. भारतीय जनता पार्टी का बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के लिए दोहरा चरित्र नजर आया है. आज दोपहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के लिए निकले, राहुल गांधी लडकी के परिवार वालो से मिलना चाहते थे, लेकिन रास्ते मे उत्तर प्रदेश की पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोकते हुए, उनके साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की की. यह एक खेदजनक घटना हैं.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है. पुलिस के द्वारा उनके साथ किये गये बदसलूकी का नागपुर में युवक काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका.

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष कुणाल राऊत के साथ प्रदेश महासचिव अजित सिंग, प्रदेश सचिव असिफ शेख, प्रदेश मायनॉरिटी महासचिव असद खान, युवक काँग्रेस उपाध्यक्ष धीरज पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटील, उत्तर नागपूर महिला अध्यक्ष विजयाताई हजारें, उत्तर नागपुर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश पाली, ज्योती खोब्रागडे, गौतम अंबादे, सचिन वासनिक, निलेश खोब्रागडे, राम यादव, अलीम बफाती, सलीम मस्ताना, पंकज सावरकर, पलाश लिंगायत, इम्रान खान, आकाश इंदूरकर, कुणाल निमगडे, राकेश इखार, विपुल महाले, पंकज नगरारे और युवक काँग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime #loot #maharashtranews

5 मिनट की चूक... 4.50 लाख पर चोरों का झपट्टा! #nagpurnews #crime...

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

प्रेम का झांसा, ब्लैकमेलिंग और वसूली का खेल! #nagpurnews #crime #latestnews #maharashtranews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews #crime #fakeofficer #latestnews

खाकी का रौब, ठगी का खेल! फर्जी पुलिस का किया पर्दाफाश #nagpurnews...

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar #madhyapradesh

मध्य प्रदेश से नागपुर तक गांजे की डिलीवरी! #nagpurnews #crime #md #taskar...

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan #latestnews #fraud

फर्जी दस्तावेजों के दम पर 15 लाख की ठगी.. #nagpurnews #crime #goldloan...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges