Published On : Mon, Oct 3rd, 2016

सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में हुआ पूछ वाले युवक का सफल ऑपरेशन

Advertisement

Super Specialty Hospital

नागपुर: कभी-कभी विज्ञान को चकित करने वाली घटनाएं हमारे सामने आती है। विज्ञान को आश्चर्यचकित कर देने वाला वाकया नागपुर में सामने आया है। दरअसल नागपुर के सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में पूंछ वाला 18 वर्षीया युवक इलाज के लिए भर्ती हुआ है। युवक की पीठ पर 20 सेंटीमीटर की पूछ बनी हुई है। भले ही वैज्ञानिक ये मानते हो की मनुष्य का विकास बंदर से ही हुआ हो पर किसी की पीठ पर इतनी लंबी पूछ का होना अपने आप में पहली घटना है।

मूलतः नागपुर के रहने वाले इस युवक को जन्म से ही पूछ के जैसा दिखाई देने वाली अनावश्यक त्वचा का यह भाग था। उम्र के साथ धीरे-धीरे पीठ के निचे के भाग में बनी यह पूछ बढ़ने लगी और करीब 20 सेंटीमीटर तक पहुँच गई। युवक के परिजनों के मुताबिक पूछ के आकर के बढ़ने के साथ उसकी तकलीफ बढ़ने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक संकोची होने के ही वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इस बात की जानकारी सिर्फ परिवार को थी। शहर के सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में आने के बाद उसको एडमिट किया गया। और शनिवार को न्यूरोसर्जरी विभाग में डॉ प्रमोद गिरी ने ऑपरेशन कर युवक के शरीर से अनावश्यक त्वचा को अलग किया। डॉक्टरो के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है। अब युवक किसी आम व्यक्ति की ही तरह सामान्य जिंदगी जी सकेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.