Published On : Mon, Mar 30th, 2015

अकोला : पंचशील नगर में युवक की हत्या

Advertisement


अनैतिक संबंध के कारण हत्या की आशंका

आरोपी फरार

Murder
अकोला।
अनैतिक संबंध के कारण एक युवक की लोहे की सब्बल से पिटाई के कारण मौत होने की घटना वाशिम बायपास परिसर के पंचशील नगर में घटी है. इस संदर्भ में मृतक की मां मंगला श्यामराव शिरसाट की शिकायत पर तायडे दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचशीलनगर वाशिम बायपास परिसर निवासी रवि श्यामराव सिरसाट का उसी परिसर में रहने वाले मोहन उत्तमराव तायेड एवं वर्षा मोहन तायडे से विवाद था. जबकि पुलिस के अनुसार मृतक रवि से आरोपी वर्षा के नाजायज ताल्लुकात थे जिसके कारण रविवार सुबह 8:30 बजे आरोपी वर्षा मोहन तायडे रवि के घर आई तथा मेरे साथ चल काम है यह कहकर उसे अपने घर ले गई. दौरान घर पहुंचते ही वर्षा ने रवि को पकड़ लिया जबकि पति मोहन उत्तम तायडे ने लोहे की सब्बल से रवि के सिर पर जमकर वार किया. इस घटना की शिकायत मृतक की मां मंगला शिरसाट ने पुराना शहर पुलिस थाने में दर्ज कराई है. इस घटना की खबर परिसर में फैलते ही नागरिकों की भीड़ जमा हो गया जबकि सब्बल मारने से रवि की मौत होने की खबर मिलते ही हमलावर फरार हो गया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुराना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया. घटनास्थल पर परिविक्षाधीन पुलिस निरीक्षक हर्षल चापले तथा थानेदार शेख ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया. शिकायत के आधार पर उपरोक्त दोनों आरोपिंयो के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना की जांच पुराना शहर के परिविक्षाधीन पुलिस उपनिरीक्षक चापले कर रहे हैं. शिकायत में मंगला ने यह भी लिखा है कि मृतक का आरोपी से नाजायज रिश्ता था जिसके कारण पिछले वर्ष पति-पत्नी का रवि के साथ जमकर झगडा हुआ था. तब दोनों ने रवि को जान से मारने की धमकी भी दी थी. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.