Published On : Mon, Apr 6th, 2015

अमरावती : युवक ही निर्मम हत्या

Advertisement


फे्रजरपुरा की घटना

Amravati Murder
अमरावती। शहर के फे्र जरपुरा स्मशान भूमि के पास रविवार को दिनदहाड़े दोपहर 3 बजे रवि चरण पाटिल नामक युवक की पत्थरों से कुचल-कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने लाश का पंचनामा किया और  उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. जुए के पैसों को लेकर यह हत्या होने का संदेह है. पुलिस ने दो आरोपियों को बडनेरा रेलवे स्टेशन की ओर भागते हुए एमआइडीसी परिसर से गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में सूरज मधुकर तायडे व पागर भगवान कोडे का समावेश है.

जानकारी के अनुसार संजय गांधी नगर नंबर 2 निवासी रवि को फोन  पर किसी  ने  स्मशान भूमि के पास आने के लिए कहा. लेकिन  जब वह बताई हुई जगह पर पहुंचा तो आरोपियों से उसका विवाद हुआ और आरोपियों ने पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. रवि की पत्नी को परिसरवासियो ने इसकी सूचना दी. पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का रुख किया. यहां रवि की खुन से सनी लाश पड़ी थी. पास में ही खुन लगे पत्थर पडे थे. पुलिस ने श्वान पथक , अंगुली विशेषज्ञों के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.