मोहपा (नागपुर)। शहर के समीप पिपला (सिंदीरीठी) गांव के सुरेश रावजी मेटे के खेत में कुएं में एक युवक लाश मिली. पिपला (सिंदीरीठी) गांव निवासी महेंद्र विठोबाजी रायपुरे (35) ऐसी मृतक की पहचान हुई है. यह घटना रविवार 29 मार्च को उजागर हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह सुरेशराव मेटे के खेत में जा रहे मजदूरों को कुएं लाश दिखाई दी. इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही सावनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस हेडकांस्टेबल किशोर ठाकरे, ना.पो.सी. सतेंद्र रंगारी घटनास्थल पहुंचे तथा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा ऐसा पुलिस ने बताया है. महेंद्र के भाई गजेन्द्र रायपुरे ने सावनेर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आगे की जांच सावनेर पुलिस कर रही है.
मृतक ऑटो रिक्शा चालक था. मृतक महेंद्र रायपुरे के परिवार में माँ, दो भाई, पत्नी और एक बेटा है. महेंद्र की मौत से गांव में शोक का वातावरण निर्माण हुआ है.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...





