Published On : Thu, Jun 17th, 2021

कोल इंडिया में युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का अवसर

Advertisement

– 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा

नागपुर – इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लाॅ और चार्टर्ड अकाउंट डिग्रीधारी युवाओं को कोल इंडिया लिमिटेड जैसी विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

सीआईएल द्वारा सभी अनुषांगिक कंपनियों में औद्योगिक प्रशिक्षण प्रांरभ करने की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण की अवधि छह माह की होगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को प्रतिमाह 30 हजार रुपए का मानदेय प्रदान किया जाएगा। कोल इंडिया प्रबंधन ने प्रशिक्षण के लिए सभी अनुषांगिक कंपनियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है। युवाओं को कॅरियर बनाने में यह प्रशिक्षण काफी कारगर साबित होगा।

बताया गया है कि सीआईएल बोर्ड ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। आनलाइन इंटर्नशिप पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है। इसका लिंक सीआईएल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके जरिए आवेदन सहित अन्य अर्हताएं पूरी की जाएंगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.