Published On : Mon, Nov 20th, 2017

वाड़ी डिफेंस में युवक की गला रेतकर हत्या

Advertisement

Mureder in Wadi
नागपुर: शहर में पिछले कुछ दिनों से हत्याओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत डिफेंस परिसर में अज्ञात आरोपियों ने साईं सोसायटी दत्तवाड़ी निवासी 34 वर्षिय जितेंद्र उर्फ़ जीतु हरिराम कालबांडे की हत्या पत्थर मारकर और तथा गाला रेतकर निर्मम ढंग से कर दी। जीतू की हत्या कल देर रात की गई थी, जिसका खुलासा सोमवार तड़के हुआ। वाड़ी पुलिस धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के नुसार प्लॉट नंबर 181 में मेश्राम के घर किराये से साईं सोसायटी दत्त वाड़ी निवासी हरिराम कालबांडे का पुत्र जीतेन्द्र कल रात कोई नया फ़्लैट देखने के लिए घर से निकला था। उसके साथ उसका मित्र योगेश चिनापे भी था। इसके बाद क्या हुआ यह पता नहीं चला लेकिन आज सुबह जीतु की लाश आयुध निर्माण डिफेन्स परिसर में विवेकानंद गार्डन के पास दिखाई दिया। उसके सिर में वार कर तथा गाला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। सूत्रों के अनुसार मृतक जीतु बेरोजगार था। उसका किसी के साथ कुछ विवाद था इसकी कोई भी जानकारी उनके पास नहीं थी। फिलहाल वाड़ी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.