ट्रक चालक फ़रार
हदगांव पुलिस की जाँच शुरू

16 अप्रैल को नांदेड़ में काम खत्म कर अपने दुपहिया वाहन से उमरखेड़ लौट रहे
स्थानीय ताजपुर वार्ड निवासी मो. तौफीक मो. युसूफ (23) को हदगांव – उमरखेड़ रास्ते पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने कुचल दिया. तौफीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक फरार हो गया. दुर्घटना शाम 7:30 बजे घटी. मृतक के पिता की शिकायत पर हदगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया. तीन दिन के बाद भी अभी तक पुलिस को आरोपी चालक व ट्रक नहीं मिल पाया है.
मो. तौफीक मो. युसूफ मांस बेचने के लिए 16 अप्रैल को एम.एच 26 ए.एल 4021 क्रमांक के दुपहिया वाहन से दोपहर 2:30 के दरमियान नांदेड़ गए थे. शाम 7:30 बजे के दौरान उमरखेड़ लौटते समय हदगांव – उमरखेड़ महामार्ग के गोजेगांव टोल नाके के समीप ट्रक क्र. एम.एच 24 एफ 5513 ने सामने से दुपहिया को टक्कर मार दी. इस घटना में तौफीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मो. युसूफ का खानदानी मांस बेचने का व्यवसाय है. युवा लड़के की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ था.
हदगांव पुलिस स्टेशन में मृतक के पिता ने शिकायत की है. हदगांव पुलिस की जांच धीमी गति से चल रही है. पुलिस को अब तक आरोपी चालक व उसका ट्रक नहीं मिल सका है. मृतक के पिता ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews




