Published On : Sun, Apr 19th, 2020

यूथ पॉवर फाउंडेशन ने 600 जरूरतमंदों में बांटे ‘फ़ूड पैकेट

Advertisement

नागपुर – कोरोना वाइरस के फैलाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक सभी सक्रिय हैं। इस बीच उक्त महामारी के चपेट में अन्य नागरिक न आये इसलिए लॉकडाउन किया गया। इससे माध्यम वर्ग से नीचे के तपके में रहने वालों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने हेतु यूथ पॉवर फाउंडेशन महती जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही। अबतक 600 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सप्ताह भर का कच्चा ‘फ़ूड पैकेट’ पहुंचा चुकी हैं।

उक्त संस्था की ओर से सयैद अदनान,नुमान शेख,हुजैफ मिर्जा,नुमान अहमद,खुर्रम खान,सय्यद आतिफ,सोहैल काजी,जुनैद शेख सह 2 दर्जन सहयोगी विभिन्न समूहों में विभक्त होकर जरूरतमंदों तक पहुंच रहे।

Advertisement

इस समूह को मरियम बिल्डर और मरियम होटल समूह का पूर्ण सहयोग प्राप्त हैं। समूह के प्रमुख अदनान के अनुसार अब सही मायने में जरूरतमंदों को मदद करने का समय आ गया हैं, इनमें माध्यम वर्ग के लोगों की मांग भी उठ रही। मददगार समूह के सहयोग से कच्चा अनाज का व्यवस्था हो पा रहा,जिसे पिछले 4 दिनों में समाचार लिखे जाने तक 700 परिवारों के मध्य वितरित किया जा चुका हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.