लापता युवक की माँ ने की वि. वाघमारे से मुलाकात
तुमसर (भंडारा)। सिहोरा के समीप हरदोली गांव के सदानंद नेवारे (19) गांव के पानठेले पर जा रहा बोलकर घर से चला गया. लेकिन आज 10 दिन होने के बाद भी सदानंद घर नही लौटा है. लापता सदानंद की माँ ने रेंगेपार के सत्यपाल महाराज के किर्तन कार्यक्रम में उपस्थित वि. चरन वाघमारे से मुलाकात कर इस संदर्भ में जानकारी दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी से काम पर जाने के लिए निकला सदानंद अब तक घर नही लौटा. लापता युवक की माँ ने अनेक जगह पुचताछ की लेकिन सदानंद का कुछ भी पता नही चला. उसके दोस्त आशीष मेश्राम, मोहगांव से पूछने पर वो घर वापस गया ऐसा बताया. दूसरे दिन घर नही आनेपर सिहोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. दस दिन बित जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला पाया है. 10 फरवरी को रेंगेपार में सत्यपाल महाराज के किर्तन कार्यक्रम में तुमसर के वि. चरन वाघमारे आने वाले है ऐसा पता चला. सदानंद की माँ वंदना नेवारे ने रेंगेपार जाकर विधायक वाघमारे से मुलाकात की और अपने लापता बेटे के बारे में जानकारी दी. इस दौरान वाघमारे ने पुलिस को युवक का पता लगाने के लिए निर्देश दिए. जाँच और तेज गति से की जाएगी ऐसा वि. वाघमारे ने कहां.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





