Published On : Mon, Nov 27th, 2017

बाथरूम में स्नान करते युवती का बनाया वीडियो

Advertisement
Woman Taking Shower, Crime

Representational Pic

नागपुर: धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत बाथरूम में स्नान करते समय युवती का वीडियो क्लिप बनाने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम नयन मिलिंद मून उम्र 25 साल बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धंतोली निवासी 23 वर्षीय युवती ने आरोपी नयन मून के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

धंतोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे जब वह बाथरूम में स्नान कर रही थी, तब आरोपी ने खिड़की से मोबाईल के जरिए उसका अश्लील विडिओ बनाया। बाद में आरोपी ने उस विडियो को डीलीट कर दिया। यह बात पता चलने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ धंतोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। धंतोली पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 354 (क), 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.