Published On : Mon, Apr 6th, 2015

यवतमाल : दुर्घटना में युवक की मौत

Advertisement


करलगाव घाट में हुई दुर्घटना

यवतमाल। बाभुलगाव रोड़ स्थित करलगाव घाट में 5 अप्रैल की शाम को हुई दो वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम आशीष शांतिलाल कुटे (30) बताया गया है. वह आर्णी तहसील के सायखेड़ा का निवासी है. मृतक के पिता द्वारा दी गई शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 304 अ में गुनाह दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यवतमाल से बाभुलगाव की ओर से टाटा मैजिक नं. एम.एच.29/पीसी-130 जा रहीं थी तो बाभुलगाव से यवतमाल की ओर दुपहिया गाड़ी क्र. एम.एच.29/एएल-1663 आ रहीं थी. करलगाव घाट के दूसरे मोड़ पर टाटा मैजिक ने मोटरसाईकिल को रौंद दिया. जिससे आशीष गंभीर घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया. मगर वह उपचार को प्रतिसाद नहीं दें रहा था, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी. घटना की शिकायत मृतक के पिता शांतिलाल रामजी कुटे (51) ने दी है.  घटना के समय आशीष बाभुलगाव तहसील से काम निपटाकर वापस यवतमाल आ रहा था. उसी समय यह दुर्घटना घटी. पोस्टमार्टंम के बाद आशीष का शव उसके परिजनों को सौंपा गया. आज सायखेडा गाव में अंतिम संस्कार भी किया गया.

चर्चा है कि, लड़की साथ थी
इस घटना में मृतक के साथ उसकी कथित प्रेमिका घटना के समय साथ थी. वह भी बूरी तरह  घायल हो गई है. मगर जिला अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया गया. लड़की उसके साथ होने और  घायल होने की चर्चा  सायखेड़ा, आर्णी, यवतमाल और करलगाव में हों रही थी. इस मामले की जांच अधिकारी एएसआई टेंगड़ी ने बताया कि, अभीतक उनकी जांच में किसी भी लड़की का दुर्घटना में साथ होना यह बात सामने नहीं आयी है. यह लड़की यवतमाल की है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.