Published On : Fri, Mar 17th, 2017

युवा सशक्तिकरण शिखर सम्मलेन 25 से 27 तक

Advertisement

नागपुर: स्थानीय डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागार में 25 से 27 मार्च तक त्रिदिवसीय युवा सशक्तिकरण शिखर सम्मलेन आयोजित हो रहा है। नागपुर महानगर पालिका, फार्च्यून फाउंडेशन तथा इंजीनियरिंग कॉलेजेस प्लेसमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस शिखर सम्मलेन में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस तथा नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी युवाओं से मुखातिब होंगे।

फार्च्यून फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अनिल सोले के आज आयोजित संवाददाता सम्मलेन में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस साल आयोजन का तीसरा वर्ष है। 25 मार्च को समिट में उपस्थित विद्यार्थियों व युवाओं को संभाजी निलंगेकर पाटिल मार्गदर्शन करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता महापौर नंदा जिचकर करेंगी। दोपहर 2 बजे के सत्र में सुप्रसिद्ध बिल्डर डी एस कुलकर्णी और दोपहर 4 बजे अतुल गोयल मार्गदर्शन करते हुए उपस्थितों को प्रोत्साहित करेंगे।

26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस मानव विकास के लिए युवा सशक्तिकरण विषयक व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर जिले के पालकमंत्री बावनकुले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसी दौरान आयोजकों की ओर से जिन युवकों को रोजगार/नौकरी के अवसर मिले हैं,उनका सत्कार किया जायेगा। दोपहर 2 बजे राजकुमार बड़ोले की अध्यक्षता में बार्टी के महासंचालक डाबरे मागासवर्गीय विद्यार्थियों व युवकों को मार्गदर्शन करेंगे।

27 मार्च को सुबह 10 बजे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नवोन्मेष एवं प्रेरणा पर युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी श्रीकांत भारतीय संवाद कला पर मार्गदर्शन करेंगे, दोपहर 1 बजे मनपायुक्त श्रावण हार्डिकर अनुकूलनशीलता ही सफलता की कुंजी है विषयक व्याख्यान देकर उपस्थितों का मनोबल ऊँचा करेंगे।

Advertisement

पत्रपरिषद में सत्तापक्ष नेता संदीप जोशी, स्थायी समिति अध्यक्ष संदीप जाधव, इंजीनियरिंग कॉलेजेस प्लेसमेंट एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं झूलेलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के डीन ( ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट,कॉर्पोरेट रिलेशन) प्रोफेसर कुणाल पडोले उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.