Published On : Fri, Jan 2nd, 2015

हिंगणा : एस.टी ने युवक को कुचला

Advertisement


दुपहिया कार से टकराई

हिंगणा (नागपुर)। वानाडोंगरी के समीप नागपुर-हिंगणा मार्ग पर एस.टी ने एक युवक को कुचल दिया. यह घटना 1 जनवरी गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीब घटी. मृतक का नाम पवन (24) है.

प्राप्त जानकारी गोविंद रामदीन उईके अपनी दुपहिया क्र. एम.एच. 31 सी. एक्स. 7728 से पवन के साथ नागपुर की ओर जा रहा था. वायसीसीई कालेज के पास टर्न लेने के दौरान हिंगणा से आ रही कार से बाइक टकरा गई. इससे दुपहिया डिवाइडर पर जा गिरी. इसमें दुपहिया चालक ज़ख्मी हो गया. इस दौरान पवन सड़क पार करते समय हिंगणा की ओर आ रही एस.टी क्र.एम.एच. 40-3512 की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दोनों शिवनी, मध्यप्रदेश निवासी है. आरोपी एस.टी. चालक गिट्टीखदान, नागपुर निवासी रितेश महादेव पांडे (32) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही कार चालक कार के साथ घटनास्थल से फरार हो गया. आगे की जाँच एम.आय.डी.सी. पुलिस कर रही है.

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
accident-logo-2

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.