Published On : Wed, Oct 31st, 2018

युवक कांग्रेस ने किया निषेधासन

Advertisement

फडणवीस सरकार की 4 साल की नाकामियों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

नागपुर : महाराष्ट्र प्रदेश युवक काँग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटिल इनके निर्देशानुसार आज सम्पूर्ण महाराष्ट्र के शहरों में युवक कांग्रेस द्वारा फडणवीस सरकार की के ४ वर्ष पूर्ण होने पर नाकामयाबियों के खिलाफ योगा द्वारा विभिन्न विभिन्न प्रकार के आसन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया. नागपुर शहर व जिल्हा युवक कांग्रेस कांग्रेस व शहर एन.एस. यु. आई. द्वारा नागपुर स्तिथ महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष कुनाल राउत, सचिव अजित सिंह, शहर अध्यक्ष तौसिफ खान, शहर उपाध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में जीरो माइल पर युवा कांग्रेसीयो ने योगासन कर विरोध प्रदर्शन किया

युवक कांग्रेस अनुसार झूठे सपने दिखाकर बीजेपी राज कर रही है। उन्होंने जो भी घोषणाएं की उसे लागू नहीं कर रही है। काला धन लाने का वादा किया था, उल्टे उनके मंत्री ही भ्रष्टाचार कर कालाधन बनाने में लगे हैं।

जिसमे प्रमुख रूप से हाथ में पुस्तक लिए उठक बैठक द्वारा *मराठा आरक्षण , किसान कर्जमाफी को लेकर सरकार के अभ्याश शुरू है कहने पर : अभ्यास आसन , निचे ज़मीन पैर लेटकर सर ऊपर लेकर २०१४ में सरकार द्वारा की गयी घोषणाओं के विरोध में :घोषणा आसन, ज़मीन पर दोनों हाथ और घुठने टेक कर मंत्रियो द्वारा किये गये घपलो पर मुख्यमंत्री उन्हें क्लीनचिट दे रहे है इसलिए क्लीनचीट आसन,पेट्रोल डीझल, रसोई गैस के भाव प्रतिदिन बढ़ रहे है : महंगाई आसन, ज़मीन पर सीधा लेटकर पेट अन्दर की तरफ खीचकर प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का झूठा वादा किया गया था उसकी याद दिलाने के लिए बेरोजगारासन, इसी तरह के अन्य काफी सारे आसन कर युवाओं ने जनता का ध्यान आकर्षित किया,

Advertisement

इसपर शहर अध्यक्ष तौसिफ खान ने कहा की बड़े दुर्भाग्य की बात है कि २०१४ में केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार आयी बड़े बड़े वादे कर जनता से साथ विश्वाश्घात किया गया जनता आज भी उन वादों को सच होता देखने की राह तक रही है किसान आत्महत्या, बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्ट्राचार आज महाराष्ट्र में उच्च स्तर पर पहोच गये है लेकिन जब जब इनसे पूछा गया की आपके द्वारा किये गये वादों का क्या हुआ तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कहते है अभ्यास शुरू है, यह पहले एक मात्र मुख्यमंत्री है जिनका पिछले ४ वर्षो से मात्र अभ्यास शुरू है आने वाले २०१९ में जनता द्वारा इनका परीक्षा फल जनता की इनके सामने घोषित करने वाली है. राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, पर सरकार पर कोई असर ही नहीं है। उनके लिए कोई पैकेज नहीं। आत्महत्या रोकने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।

इस अवसर पर कांग्रेस नगरसेवक दिनेश यादव, रामटेक लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिरया, प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद विद्रोही, प्रदेश युवक कांग्रेस के फैजुलर रहेमान कुरेशी, नीलेश खोरगड़े,शहर महासचिव अज़हर शेख, नावेद शेख,शहर महासचिव व प्रवक्ता शाहबाज़ खान चिश्ती, शहर एन.एस. यु. आई. उपाध्यक्ष शादाब सोफी , जिल्हा महासचिव निखिल वानखेड़े, उत्तर नागपुर अध्यक्ष अनमोल लोणारे, पश्चिम नागपुर अध्यक्ष अखिलेश राजन, आयुष हिरणवार, नकिल अहमद आदि उपस्तिथ थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.