Published On : Thu, Mar 23rd, 2017

महल क्षेत्र में युवक कांग्रेस की साफ़-सफाई

Advertisement


नागपुर:
प्रभाग क्रमांक 18 से नव-निर्वाचित नगरसेवक बंटी शेलके ने दर्जनों सहयोगियों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में साफ़-सफाई के लिए श्रमदान किया। बंटी शेलके नागपुर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और नितिन गड़करी का गढ़ माने जाने वाले महल क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को परास्त कर नगरसेवक बने हैं। महल क्षेत्र एक तरह से अघोषित वीवीआईपी इलाका है। यहाँ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय, आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्मस्थल, वर्तमान सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का निवासस्थान, भाजपा का नागपुर शहर कार्यालय आदि है। अति महत्वपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इस क्षेत्र में गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है।

बंटी शेलके एवं उनके सहयोगियों ने श्रमदान कर कुछ इलाके की गंदगी और कचरे का निबटारा किया। नालियों में जमा गंदगी भी साफ की। इस श्रमदान में स्थानीय लोगों के साथ युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा महाराष्ट्र प्रभारी प्रतिभा रघुवंशी, सह-प्रभारी अमित यादव, रामटेक लोकसभा प्रभारी अनिल राय, शहर युवक कांग्रेस महासचिव आलोक कोंडापुरवार ने भी योगदान दिया।



Gold Rate
June 10 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई; करीब 111 ग्राम एमडी जब्त #nagpurnews #crime #latestnews

नागपुर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई; करीब 111 ग्राम...

नागपुर: वेतन घोटाले की जांच की मांग #nagpurnews #nmc #ubtshivsena #ghotala

नागपुर: वेतन घोटाले की जांच की मांग #nagpurnews #nmc #ubtshivsena #ghotala

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

प्रफुल्ल गुडधे पाटिल : महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस #nagpurnews #prafulpatel

प्रफुल्ल गुडधे पाटिल : महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस #nagpurnews...

नागपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच का छापा.. #nagpurnews #crime #maharashtranews

नागपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच का छापा.. #nagpurnews #crime...

नागपुर: फिल्म का मुनाफा किसानों के बच्चों हेतु #nagpurnews #MaharashtraNews #PravinTarde #deoolband

नागपुर: फिल्म का मुनाफा किसानों के बच्चों हेतु #nagpurnews #MaharashtraNews #PravinTarde #deoolband

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges