Published On : Thu, Dec 20th, 2018

बेरोज़गारी के विरोध में युवक काँग्रेस की नारेबाजी

Advertisement

अखिल भारतीय युवक काँग्रेस सचिव एवं नगरसेवक बंटी बाबा शेळके इनके मार्गदर्शन में शहर अध्यक्ष तौसीफ खान की प्रमुख उपस्तिथी में शहर महासचिव अझहर शेख,सचिव फरदीन खान के नेतृत्व में युवाओ में बढ़ती बेरोज़गारी के विरोध में नारे निर्देशन कर युवाओ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया
गौरतलब है किया सरकार द्वारा 2014 में प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओ को रोजगार देने का वादा किया था

इसी वजह से देश के युवाओं ने ही मोदी जी को जनाधार दिया लेकिन आज साढ़े 4 साल बीत जाने के बाद तक भी युवा बेरोज़गार घूम रहा है शहर में काफी कार्यालय है जहाँ अधिकारियों की सेवा निवृत्त होने के बावजूद भी रिक्त पदों को भरा नही जा रहा है और केंद्र व राज्य सरकार युवाओ में फैली बेरोज़गारी को नज़र अंदाज़ कर रही है इसी को मद्दे नज़र रखते हुए युवा अग्रसेन चौक पर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते नज़र आये

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तौसीफ खान ने कहा कि आज शहर और देश के युवा बेरोज़गारी का दंश झेल रहे है सरकार झूठमूठ का ढकोसला कर बेरोज़गारी को छुपा रही है जबकि सरकार के हर विभाग में रिक्त पदों पर पदरिक्त है जब भी सरकार के ध्यान में बेरोज़गारी के विषय मे बात की जाती है तो सरकार युवाओ को पकोड़ा बेचने,गटर से उत्पन्न गैस से चाय बनाने जैसे तरिके बताती है

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर महासचिव नावेद शेख,अक्षय घाटोळे,फझलूर कुरेशी,एन.एस.यु.आय.उपाध्यक्ष सागर चव्हाण,शैलेश बढेल,नकील अहमद,नईम शेख,निखिल बाळखोटे,शादाब सोफी,अतुल मेश्राम,तन्वीर खान,नितीन गुरव,जुनेद खान,शाहाबाद खान,फैझल खान,मो.मोईब,विजय मिश्रा,ऋषभ धुळे इत्यादी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.