Published On : Wed, Nov 27th, 2019

बढ़ती मंहगाई व प्याज की बढ़ती दर के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Advertisement

बढ़ती मंहगाई व प्याज की बढ़ती दर के विरोध में आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा नगरसेवक बंटी शेलके के मार्गदर्शन में तथा महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव फजलुर रहमान कुरैशी व नागपुर शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष तौसीफ खान अजहर शेख महासचिव नागपुर शहर युवक कांग्रेस के नेतृत्व मे शहर के मोमिनपुरा चौक में केन्द्र सरकार के विरोध मे प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में शासन की नीतियों के विरोध में जमकर नारे लगाए गए।

फजलुर रहमान कुरैशी ने बताया कि बाजार में प्याज का दाम ₹100 से ₹80 रुपए किलो तक दम आसमान छू रहा है और गरीब जनता परेशान हो रही है और बाजार से प्याज गायब हो रही है और कुरैशी ने बताया कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को चंदा करके 20 किलो प्याज युवक कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कोरियर करेंगे और अपना आक्रोश सरकार बताएंगे केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे मूकदर्शक बनकर बैठी है। उनके अनुसार ये सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि आज प्याज के भाव आसमान छू रहे है।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आंदोलन में शामिल महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव फजलुर रहमान कुरेशी शमीम अख्तर जी शहर कांग्रेस कमेटी के तौसीफ अहमद मोइज खान कार्यकारी अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मध्य नागपुर मुदस्सिर अंसारी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव अतीक अहमद नवेद शेख फरदीन खान नकली अहमद बाबू खान फैजान कुरैशी राहुल जी निखत अंसारी आमीन रशीद साबिर अंसारी आमिर इकबाल आभार उल हक तारीक अंसारी रिजवान शेख अफजाल अंसारी मोहम्मद मुनाफ मुजीब अंसारी सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.