Published On : Wed, Dec 26th, 2018

महंगे सिलेंडर को लेकर युवक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement

पूछा सिलेंडर हुआ हज़ार के पार, कब जागेगी मोदी सरकार

नागपुर: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत १००० रुपए के भी ऊपर चली गई है. सब्सिडी के नाम पर सरकार गरीब जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. शहर युवक कांग्रेस की ओर से इन बढ़ती क़ीमतों के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया. अखिल भारतीय युवक कांग्रेस सचिव बंटी शेलके एवं युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष तौसीफ खान के नेतृत्व में चिटनीस पार्क परिसर में युवाओं द्वारा महंगाई के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की गलत नीति का विरोध में किया गया।

इस अवसर पर शेलके ने कहा कि जनता पर पिछले 4 वर्षों से महंगाई की निरंतर मार पड़ रही है. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं और जनता के पैकेट पर उसका भर पड़ रहा है. कांग्रेस शासन के समय भाजपाई ही गैस सिलेंडर को लेकर समूचे देश मे विरोध प्रदर्शन करते फिरते थे और आज भाजपा के ही राज में इज़ाफ़ा हो रहा है. जनता 1000 रुपए का गैस सिलेंडर लेने पर विवश है. और सरकार इस पर काबू नहीं कर पा रही है. बढ़ते दाम से हाहाकार मचा हुआ है.

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तौसीफ खान ने कहा कि केंद्र सरकार की जान विरोधी नीतियों के कारण जानता का जीवन कष्टदायक हो गया है सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से निम्न वर्ग के लोगों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव रोहित खैरवार,भूषण मरस्कोलहे,ग्रामीण युवक काँग्रेस अध्यक्ष राहुल सीरिया,इरशाद शेख,शहर उपाध्यक्ष आकाश गुजर,शहर महासचिव नावेद शेख,शाहबाज़ खान चिश्ती,अझहर शेख,कामठी युवक कांग्रेस के फैसल नागानी,मध्य नागपुर युवक काँग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल ढोके,पूर्व नागपुर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय घाटोले,दक्षिण पश्चिम अध्यक्ष मंगेश बढेल,सौरभ शेळके,स्वप्निल बावनकर,हेमंत कातुरे,नागपुर शहर सोशल मीडिया अध्यक्ष मिलिंद धवड नितीन गुरव,राहुल मोहोड़,इमरान शेख उपस्तिथ थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.