Published On : Fri, Aug 21st, 2020

राजीव गांधी की जयंती पर युवक कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

Advertisement

सावनेर– राजीव गांधी जयंती के मौके पर नागपुर ज़िला व सावनेर विधानसभा युवक कांग्रेस की ओर से शासकीय रुग्णालय सावनेर ,पोलीस स्टेशन सावनेर व अडानी विल्मर लिमिटेड कंपनी में वृक्षारोपण अभियान चलाया.पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वीं जयंती के मौके पर गुरुवार सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नागपूर जिला के अध्यक्ष राहुल सीरिया व सावनेर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश खंगारे ने किया। राजेश खंगारे ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का जो सपना देखा था

उनके जीवन काल में उन्होंने उस सपना को साकार किया। अंतरराष्ट्रीय पटल पर सर्व शक्तिशाली देश के रुप में पहचान दिलाई। कहा कि आज देश में संचार क्रांति का युग है।

राजीव गांधी ने जमीनी स्तर के विकास के लिए पंचायती राज का गठन किया और आज देश के ग्रामीण क्षेत्रों में चहुमुंही विकास हो रहा है। इस अवसर पर जिल्हा यु का के महासचिव अमोल केने,राहुल ढ़ोंगड़े, अजय डाखोडे, अजय आकुलवार, प्रफुल सुपारे, चंदु कामदार,मोहीत बारसकर, मनोज बावने, सभी युवक कॉग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ते आदि उपस्तिथ रहे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.